
आज के दौर में जब कारें लगातार बड़ी, भारी और महंगी होती जा रही हैं, ऐसे में एक कंपनी ने बिल्कुल अलग राह अपनाई है। रेनॉल्ट ग्रुप की सब्सिडियरी Dacia ने हाल ही में Hipster Concept नामक एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार पेश की है जो न सिर्फ टाटा नैनो से छोटी है, बल्कि सादगी, व्यावहारिकता और स्मार्ट फीचर्स का अनूठा संगम पेश करती है।
डिजाइन: छोटा परंतु धांसू और व्यावहारिक
Dacia Hipster Concept का डिजाइन देखते ही बनता है। इसे एक साधारण और ब्लॉकी सिल्हूट में डिजाइन किया गया है, जहां बेकार के ओवरहैंग की कोई जगह नहीं है।
-
कॉम्पैक्ट आयाम: इस कार की लंबाई महज 3000 mm (3 मीटर), ऊंचाई 1530 mm और चौड़ाई 1550 mm है। यह आकार टाटा नैनो (3.1 मीटर) से भी छोटा है।
-
स्मार्ट स्पेस यूटिलाइजेशन: इसके पहियों को कार के कोनों पर रखा गया है, जिससे अंदरूनी स्थान का अधिकतम उपयोग किया जा सके।
-
मिनिमलिस्ट एक्सटीरियर: स्लिम और सादे फ्रंट फेसिया के साथ नई डिजाइन की हेडलाइट्स दी गई हैं। पीछे की ओर एक फुल-विड्थ स्प्लिट टेलगेट है जो प्रैक्टिकलिटी को बढ़ाता है।
-
लागत और पर्यावरण अनुकूल: बॉडीवर्क को सिर्फ तीन पेंटेड पार्ट्स तक सीमित रखा गया है। रीसाइकल्ड मटीरियल से बनी साइड प्रोटेक्शन और मजबूत स्किड प्लेट्स इसे टिकाऊ बनाती हैं।
इंटीरियर: आश्चर्यजनक रूप से विशाल और लचीला
बाहर से छोटी दिखने वाली यह कार अंदर से काफी विशाल और लचीली है।
-
भरपूर स्पेस: वर्टिकल विंडोज, सीधी विंडशील्ड और क्यूबिक डिजाइन की बदौलत केबिन में चार लोग आराम से यात्रा कर सकते हैं।
-
स्मार्ट सीटिंग: फ्रंट बेंच सीट्स स्पेस और वजन बचाती हैं। रियर सीट्स को फोल्ड किया जा सकता है, जिससे बूट स्पेस 70 लीटर से बढ़कर 500 लीटर तक हो जाता है।
-
सुरक्षा: इसमें दो एयरबैग और पूरे केबिन में 11 एंकर प्वाइंट्स दिए गए हैं, जो सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी: स्मार्टफोन है दिल
Dacia ने इस कार में अनावश्यक और महंगी टेक्नोलॉजी से परहेज किया है और एक स्मार्ट समाधान पेश किया है।
-
BYOD (Bring Your Own Device) कॉन्सेप्ट: इस कार का सबसे बड़ा हाईलाइट है। यहां आपका स्मार्टफोन ही कार की डिजिटल चाबी, इंफोटेनमेंट हब, नेविगेशन डिस्प्ले और ऑडियो सोर्स का काम करेगा।
-
ब्लूटूथ स्पीकर: स्मार्टफोन को एक ब्लूटूथ स्पीकर से जोड़ा जाएगा, जो पूरे केबिन में ऑडियो का अनुभव देगा।
-
लागत में कमी: इस तरह के अप्रोच से कार की लागत कम रखी जा सकती है और यूजर्स को अपनी पसंद की तकनीक अपडेट करने की आजादी रहती है।